रांची
राजधानी रांची में दो दिवसीय हाउसिंग और कार लोन मेला के आयोजन का आज दूसरा दिन है। यह आयोजन भारतीय स्टेट बैंक की ओर से हो रहा है। आयोजन गोस्सनर कॉलेज के सामने, क्लब रोड में हो रहा है। इस मेले में एसबीआई द्वारा अप्रूव 23 बिल्डर और कार डीलर नवीनतम उत्पादों के साथ भागीदारी कर रहे हैं। मेले में त्वरित लोन स्वीकृति, निशुल्क प्रोसेसिंग और न्यूनतम ब्याज दर की सुविधा लोगों को दी जा रही है।

लोगों को ये मिल रही हैं सुविधाएं
बैंक अधिकारियों ने बताया कि मेले में बिल्डर और कार डीलरों की ओऱ से लोगों को विशेष रियायत उपलब्ध करायी जा रही है। मेले में आये लोगों ने बताया कि इस तरह के मेले के आयोजन से उन्हें मदद मिली है। एक ही स्थान पर कई बिल्डर प्रोजेक्ट और कार देखने को मिले। मौके पर एसबीआई की ओर से 15 से अधिक लोगों को त्वरित लोन दिया गया। एसबीआई के उप महा प्रबंधक देवेश मित्तल ने कहा कि उनका लक्ष्य न्यूनतम दर पर त्वरित ऋण और अन्य वित्तीय सुविधाएं देना है।

मौके पर ये लोग थे मौजूद
लोन मेला का उद्घाटन झारखंड रियल स्टेट रेगुलटरी अथॉरिटी (झरेरा) के अध्यक्ष आरके चौधरी, क्रेडई प्रेसिडेंट कुमुद झा, क्रेडई सेक्रेटरी एकांश बच्चन के हाथों हुआ। मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक प्रभास बोस, रांची अंचल के उप महाप्रबंधक देवेश मित्तल एवं क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक आलोक रंजन आदि उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N